CG में सिटी बस आपरेटरों ने मांग टैक्स माफ और मरम्मत का मिले खर्च

रायपुर
 राज्य सरकार ने भले ही सिटी बसों का किराया 25 फीसद बढ़ाने की घोषणा कर दी है लेकिन बस आपरेटर इससे कोई इतफाक नहीं रखते। उनका कहना है कि पहले दो साल का टैक्स माफ हो फिर खड़े-खड़े कबाड़ हो चुके प्रत्येक बसों के मरम्मत के लिए सरकार दो से तीन लाख रुपये दे तब ही बसों का संचालन संभव है।इधर सिटी बस चलाने नगर निगम प्रशासन की सारी कोशिशे फिलहाल फेल हो गई है।निगम के अधिकारियों का कहना है कि टैक्स माफ करने का फैसला सरकार ही ले सकती है। वहीं बसों की मरम्मत का खर्च देना अनुबंध की शर्तों में शामिल नहीं है।

दो साल से 67 बसों का संचालन बंद

राजधानी रायपुर में कोरोना संकटकाल के दौरान पिछले करीब दो साल से 67 सिटी बसों का संचालन पूरी तरह से बंद है। नगर निगम प्रशासन अब तक तीन बार बसें चलाने के लिए आपरेटरों को नोटिस भेज चुका है, लेकिन आपरेटर टैक्स माफी और मरम्मत का खर्च देने की जिद पर अड़ गए है।यह दोनों मांग पूरी होने के बाद ही सिटी बस चलाने को राजी हैं।अब यह पूरा मामला सरकार के फैसले के उपर निर्भर हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *