जाह्नवी कपूर का सीक्रेट हेयर केयर रूटीन

जाह्नवी कपूर ने कुछ समय पहले ही खुद करोड़ों का घर खरीदा है। बॉलीवुड में नई-नवेली आई अदाकारा के इस महंगे फ्लैट की जमकर चर्चा हुई थी। ये बात किसी से छिपी नहीं है कि जाह्नवी हमेशा से ही लग्जरी से भरी लाइफ जीती हुई आई हैं। ऐसे में उनके पास नामी लेबल्स के कपड़ों-जूतों से लेकर कार-घर होना लाजमी सा है। हालांकि, बात जब हेयरकेयर की आती है, तो ये यंग अदाकारा वो ही नुस्खा अपनाती दिखती है, जिसे न जाने कितनी पीढ़ियों से महिलाएं अपने बालों का ख्याल रखने के लिए इस्तेमाल करती आ रही हैं।

ये वो नुस्खा है, जिसे जाह्नवी कपूर तब भी जरूर यूज करती हैं, जब उन्हें किसी इवेंट में शरीक या रेड कार्पेट पर अपीयर होना हो। ऐसी ही एक अपीयरेंस से पहले उन्होंने हेयरमास्क बनाने का वीडियो शूट कर फैन्स के साथ शेयर किया था। जाह्नवी ने बताया था कि यही वो मास्क है, जिसका वह हमेशा इस्तेमाल करती हैं। इसे बनाना इतना आसान है कि ये 2 मिनट में प्रिपेयर किया जा सकता है। साथ ही में इसमें डाली जाने वाली सामग्री तो आपको अपनी रसोई और फ्रिज में ही आराम से मिल जाएगी। तो चलिए आपको भी बताते हैं Janhvi Kapoor's Hair Mask के बारे में।

यूं बनाया मास्क

सोशल मीडिया पर शेयर हुए वीडियो में जाह्नवी ने हेयर मास्क की पूरी विधि साझा की। उन्होंने सबसे पहले एक कांच के ग्लास में करीब 2 बड़े चम्मच दही डाला। इसमें फिर शुद्ध शहद डाला गया। इन दोनों के साथ जाह्नवी ने एक कच्चा अंडा फोड़कर मिलाया। इसके बाद उन्होंने कोकोनट मिल्क ऐड किया और सभी को अच्छे से मिक्स कर लिया।

मास्क से पहले ऑइल

जाह्नवी कपूर ने बताया कि वह इस मास्क को लगाने से पहले बालों में तेल जरूर लगाती हैं। वीडियों में वह ऑलिव ऑइल को हेयर रूट्स में लगाती दिखाई दीं। उन्होंने टिप शेयर करते हुए बताया कि जड़ों को अच्छे से मसाज करना चाहिए, क्योंकि ये ब्लड सर्क्युलेशन को बेहतर बनाता है। उन्होंने अपने पर्सनल एक्सपीरियंस शेयर करते हुए ये भी कहा कि अंडे-दही का पैक लगाने पर स्कैल्प पर लगे तेल के फैट्स टूटते हैं, जिससे हेयर वॉश करने पर बाल आसानी से साफ हो जाते हैं।

वैसे जाह्नवी सिर्फ बालों में ही नहीं बल्कि चेहरे पर भी दही लगाती हैं। ये उन्हें ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करता है। खुश मैगजीन के वीडियो में अदाकारा ने ये होममेड फेसपैक शेयर किया था। इस क्लिप में वह सबसे पहले कटोरी में दही डालती दिखती हैं। इसके साथ वह शहद और मेश्ड केला मिलाती हैं। जाह्नवी ने बताया कि कर्ड-हनी के साथ वह उस फल को मिलाना पसंद करती हैं, जो सीजन में चल रहा होता है।

आधा कटा संतरा लगाना

इस पैक को लगाकर जब थोड़ी देर हो जाए, तो जाह्नवी कपूर आधे कटे संतरे को थोड़ा सा निचोड़ने के बाद चेहरे पर सर्क्युलर मोशन में रब करती हैं। वह ज्यादा प्रेशर न लगाने की सलाह देती हैं, ताकि स्किन को नुकसान न हो। आखिर में वह नॉर्मल पानी से चेहरा धोती हैं और आंखों के नीचे बादाम का तेल लगाती हैं। हालांकि, ये सारी चीजें आपको सूट करती हैं या नहीं इसके लिए आप पैच टेस्ट जरूर कर लें, ताकि चेहरे को नुकसान न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *