आज से दो दिन बैंक हड़ताल, 8.75 लाख करोड़ का काम प्रभावित

भोपाल
केंद्र सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के किए जा रहे विलय और निजीकरण की नीति के खिलाफ 12 राष्ट्रीय कृत बैंकों के सभी 10 लाख कर्मचारी-अधिकारी आज से दो दिवसीय (16-17 दिसंबर) हड़ताल पर चले गए हैं। इससे पूरे देशभर में लाखों करोड़ का बैंकिंग कामकाज इन दो दिनों के भीतर प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मध्यप्रदेश और भोपाल की बात है तो पूरे प्रदेश में सार्वजनिक क्षेत्र के इन 12 बैंकों की लगभग 7000 शाखाओं के 40 हजार अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर चले गए, जिससे पूरे प्रदेश में बैंकों से होने वाला कैश ट्रांजेक्शन, आरटीजीएस, चेक क्लीयरेंस समेत करीब 8.70 लाख करोड़ रुपए का बैंकिंग कामकाज प्रभावित होने के आसार हैं। वहीं भोपाल में भी इस हड़ताल का व्यापक असर देखा जा रहा है। भोपाल जिले की करीब 560 बैंक शाखाओं के 5 हजार कर्मचारी-अधिकारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण 3 लाख करोड़ रुपए का बैंकिंग कारोबार पर असर पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *