17 को बीरगांव व 18 को भिलाई,चरौदा,रिसाली में चुनाव प्रचार करेंगे बघेल

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अब निकाय चुनाव में प्रचार के लिए मोर्चा संभालेंगे। इसके तहत 17 दिसंबर को बीरगांव के विभिन्न वार्डो वे कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेगे। 18 दिसंबर को भिलाई,चरौदा व रिसाली के वार्डों में प्रचार करने के साथ कुछ जगहों पर आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह में भी हिस्सा लेंगे। सरकार के मंत्री,विधायक व संगठन पदाधिकारी भी तय जगहों पर चुनाव प्रचार के लिए डेरा डाले हुए हैं। प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा में भी पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमनसिंह से लेकर,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय व अन्य नेता जोर शोर से प्रचार में लगे हुए हैं। भाजपा सांसद सरोज पांडेय की प्रतिष्ठा भिलाई में दांव पर लगी हुई है। जकांछ की ओर से जोगी परिवार केवल बीरगांव में ही ताकत झोंक रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *