शराबबंदी पर एक्शन: नवंबर में पुलिस ने जब्त की 3.25 लाख लीटर शराब, 11804 लोगों को किया गिरफ्तार

पटना

नवंबर में बिहार पुलिस व मद्य निषेध इकाई ने तीन लाख 25 हजार 878 लीटर शराब जब्त की है। इसमें सबसे अधिक 34,005 लीटर शराब वैशाली जिले से पकड़ी गई। पटना जिला 21,380 लीटर शराब जब्ती के साथ दूसरे और समस्तीपुर जिला 20,036 लीटर शराब के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, गिरफ्तारी के मामले में मुजफ्फरपुर में सबसे अधिक 1068, पटना से 1046 और गोपालगंज से 624 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मद्य निषेध कानून के उल्लंघन में 49 गुना अधिक निजी भूखंडों का अधिग्रहण किया गया। नवंबर में 198 निजी भवन/भूखंडों, जबकि 27 निजी व्यावसायिक भवनों/भूखंडों का अधिग्रहण किया गया है। शराबबंदी को लेकर बढ़ी सख्‍ती के कारण पुलिस व मद्य निषेध इकाई ने 55 प्रतिशत अधिक शराब पकड़ी, जबकि 78 प्रतिशत अधिक लोगों को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *