अब 70 साल से ज्यादा उम्र के लोग भी कर सकते हैं हज, बस माननी होगी यह शर्त, ऐसे करें अप्लाई

लखनऊ

वर्ष 2022 से हज यात्रा के लिए उम्र की पाबंदी खत्म कर दी गई है। कोरोना की वजह से 18 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक उम्र वालों के हज यात्रा पर पाबंदी लगा दी गई थी। साथ ही इस साल हज यात्रा के लिए हवाई जहाज का सफर सिर्फ लखनऊ आर नई दिल्ली से ही होगा। वाराणसी से हवाई सफर नहीं होगा।

हज सचिव राहुल गुप्ता ने बताया कि इस साल जिन हज यात्रियों की उम्र 70 वर्ष से अधिक हो चुकी है, वे रिजर्व कैटेगरी के अंतर्गत यात्रा करेंगे, ऐसे यात्रियों के साथ 70 वर्ष से कम आयु का एक सह यात्री होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि वाराणसी से उड़ान फिलहाल बंद है। आवेदन की संख्या आने के बाद एक बार वाराणसी से उड़ान चालू करने पर विचार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस साल से ऑनलाइन फार्म भरने में बहुत सी नई प्रक्रिया शामिल किया है जैसे कि हज यात्रा पर जाने से पहले कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज एक महीना पहले लगवाना अनिवार्य है, यात्रियों को वैक्सीन लगवाने की पर्ची भी अपने साथ रखनी है। इस साल हज कमेटी ऑफ इंडिया के मोबाइल ऐप से भी आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है। इस बार हज यात्रा 35 से 42 दिन की होगी। पहले 45 से 48 दिन की यात्रा होती थी। इस बार यात्रा पर कितना खर्चा आयेगा, यह अभी तय नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *