गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 21 दिसम्बर को परिवर्तित मार्ग से रवाना होगी
रायपुर
उत्तर पूर्व रेलवे के छपरा-बलिया खंड के गौतम आस्थान रेल्वे स्टेशन में दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे से 21 दिसम्बर , 2021 को गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से होकर चलगी। जिसकी जानकारी इस प्रकार है :- 21 दिसम्बर को गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ओरिहार-भटनी-छपरा होकर रवाना होगी।
हापा-बिलासपुर-हापा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व स्लीपर कोच में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 22939/22940 हापा-बिलासपुर-हापा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है 7 यह सुविधा गाड़ी संख्या 22939 हापा-बिलासपुर में, हापा से 18 दिसम्बर को तथा गाड़ी संख्या 22940 बिलासपुर-हापा में, बिलासपुर से 20 दिसम्बर को उपलब्ध रहेगी। इस सुविधा की उपलब्धता से स्लीपर कोच में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे 7
