प्रभारी मंत्री सिंह तोमर ने अशोकनगर जिले में दुकानदारों के बीच पहुँचकर दिया स्वच्छता का संदेश

भोपाल

अशोकनगर जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज अशोकनगर जिले में कलेक्टर,  पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उसके बाद  बाजार में दुकानदारों के बीच पहुँचे और सभी दुकानदारों से स्वछता बनाये रखने का आग्रह किया।

प्रभारी मंत्री तोमर कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम के लिए की गई तैयारियों को देखने जिला अस्पताल  भी पहुँचे। उन्होंने जिला अस्पताल में नवनिर्मित आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य उपकरण  का रियलिटी चेक कर स्वयं बीपी की जाँच भी करवाई।  तोमर ने अस्पताल में नव निर्मित आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *