केंद्रीय विद्यालय ने डाडासीबा में मनाया 58वां स्थापना दिवस समारोह
डाडासीबा
केंद्रीय विद्यालय नलेटी में आज केंद्रीय विद्यालय संगठन का 58वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरूआत में विद्यालय के स्नातकोत्तर शिक्षक नरेंद्र कुमार ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात कक्षा नौवीं की छात्रा आस्था ने केवीएस स्थापना दिवस पर भाषण प्रस्तुत किया। विद्यालय के बच्चों ने “भारत का स्वर्णिम गौरव केंद्रीय विद्यालय लाएगा” गीत प्रस्तुत किया। इस मनोरम गीत से विद्यालय प्रांगण गूंज उठा। इस गीत को सुनकर सभी का हृदय गौरव से भर गया। कक्षा नौवीं की छात्रा ईत्स्वी ने केविएस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर एक सुंदर कविता प्रस्तुत की ।जिसमें केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित होने वाली समस्त गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। कक्षा दसवीं की छात्रा अंकिता ने केंद्रीय विद्यालय के प्रशासन व प्रबंधन के साथ–साथ कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। प्राथमिक विभाग के बच्चों ने केविएस स्थापना दिवस के उपलक्ष पर क्रिसमस नृत्य प्रस्तुत किया। प्राचार्य स्वाति अग्रवाल ने अपने संबोधन में विद्यालय में उपस्थित समस्त बच्चों व शिक्षकों को बधाई दी। प्राचार्य स्वाति अग्रवाल ने कहा कि जिस संस्था के साथ हम जुड़े हैं। आज उसका जन्मदिन हैं, केविएस की स्थापना 15 दिसंबर 1963 को हुई थी, जिसने आज 58 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। अत: आज का दिन हम सब के लिए बड़े गौरव का दिन हैं।
केविएस ने हर स्तर की गतिविधि में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया हैं। केविएस की हर गतिविधि का ध्येय बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। केवीएस ने अपने 58 वर्षों के दौरान भारत को विशिष्ट व्यक्तित्व वाले छात्र दिए, जिन्होंने अपने अपने कार्य क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया हैं | कितने ही डाक्टर, इंजीनियर, खिलाड़ी, वैज्ञानिक, आर्मी व पैरा मिलिटरी फोर्सेस के अफसर आदि ने केंद्रीय विद्यालयों से पढ़ाई की हैं। प्राचार्य ने कहा कि आज सब बच्चों को प्रण लेना चाहिए कि हम आने वाले दिनों में केंद्रीय विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
