अभी और सताएगी महंगाई, अर्थशास्त्रियों ने दी चेतावनी खत्म हो सकता है सस्ते कर्ज का दौर

नई दिल्ली।  

अर्थशास्त्रियों ने आने वाले महीनों में खुदरा महंगाई में और बढ़ोतरी की चेतावनी दी है क्योंकि कंपनियां आर्थिक सुधार के बीच उपभोक्ताओं को बढ़ती इनपुट लागतों का बोझ डाल सकती है। इससे जरूरी सामानों की कीमत में बढ़ोतरी होगी, जो महंगाई को बढ़ाएगी। अगर महंगाई में बढ़ोतरी होती है तो रिजर्व बैंक को ब्याज दर बढ़ाने पर सोच सकता है। इससे सस्ते कर्ज का दौर खत्म हो जाएगा।

बता दें देश में खुदरा महंगाई एक बार फिर बढ़ी है। इसके पीछे मुख्‍य वजह तेल और खाद्यान्‍नों की कीमतों में इजाफा होना है। सरकारी आंकड़ों के अनुसर खुदरा महंगाई नवंबर में बढ़कर 4.91 प्रतिशत पर पहुंच गई जो कि अक्तूबर में 4.48 प्रतिशत थी। हालांकि, पिछले वर्ष नवंबर के 6.93 प्रतिशत की तुलना में इस वर्ष करीब दो फीसदी की गिरावट है और यह रिजर्व बैंक के दायरे में है।

खाद्य तेलों की कीमतों में करीब एक तिहाई की बढ़ोतरी

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2021 में खाद्य तेलों की कीमतों में पिछले वर्ष की तुलना में करीब एक तिहाई की बढ़ोतरी हुई है लेकिन सब्जियों की कीमतों में करीब 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस साल नवंबर में खाद्य मुद्रास्फीति 1.87 प्रतिशत पर पहुंच गई। वहीं, पिछले महीने में 0.85 प्रतिशत थी। पिछले वर्ष नवंबर में यह 9.50 प्रतिशत पर रहा था। इसके साथ ही अंडों की कीमतें भी इस वर्ष कम रही है, जबकि मांस और मछली महंगी रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *