अंतिम सफर पर निकले CDS जनरल बिपिन रावत और पत्नी मधुलिका

नई दिल्ली
तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में मृत सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत सभी 13 लोगों का आज अंतिम संस्कार होना है। जनरल रावत और उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार दिल्ली कैंट में आज दोपहर बाद होगा। इससे पहले उनके शवों को घर पहुंचाया गया है, जहां आम लोग  भी अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा लखविंदर सिंह लिड्डर का सुबह ही अंतिम संस्कार होना है। ब्रिगेडियर को श्रद्धांजलि देने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर समेत कई हस्तियां पहुंची हैं। इसके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिव एनवी रमन्ना, किसान नेता राकेश टिकैत ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, तमाम केंद्रीय मंत्रियों, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव समेत कई हस्तियों को देखा गया।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राकेश टिकैत, चीफ जस्टिस रमन्ना ने दी बिपिन रावत को श्रद्धांजलि
दिल्ली के 3, कामराज स्थित घर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत को अंतिम विदाई देने के लिए तमाम हस्तियां और आम लोग पहुंचे हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, किसान नेता राकेश टिकैत, केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर, निर्मला सीतारमण के अलावा चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना भी पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *