ब्रिसबेन टेस्ट में जो रूट और डेविड मलान ने इंग्लैंड की कराई वापसी

नई दिल्ली
आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच गाबा के ब्रिस्बेन में जारी एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। इस मुकाबले में आस्ट्रेलिया की टीम अच्छी स्थिति में है, क्योंकि टीम ने ट्रेविस हेड की 152 रन की पारी के दम पर पहली पारी के आधार पर 278 रन की बढ़त हासिल की। हालांकि, तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड की टीम ने 70 ओवर में 2 विकेट खोकर 220 रन बना लिए हैं। जो रूट 86 और डाविड मलान 80 रन बनाकर नाबाद हैं, लेकिन इंग्लैंड की टीम अभी भी 58 रन पीछे है।

इंग्लैंड की दूसरी पारी, रूट और मलान की फिफ्टी
278 रन की बढ़त आस्ट्रेलिया को देने के बाद इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में खेलने उतरी तो टीम को फिर से अच्छी शुरुआत नहीं मिली। इंग्लैंड का पहला विकेट रोरी बर्न्स के रूप में गिरा, जो 13 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट हुए। उस समय इंग्लैंड का स्कोर 23 रन था। वहीं, दूसरा झटका मिचेल स्टार्क ने इंग्लैंड को दिया, जब उन्होंने हसीब हमीद को 27 रन चलता किया। इंग्लैंड की टीम के कप्तान जो रूट पहली पारी में फ्लाप रहे थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 80 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, डाविड मलान ने 121 गेंदों में अर्धशतक जड़ा।  गाबा टेस्ट मैच के दो दिन का खेल समाप्त होने तक आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड द्वारा पहली पारी में बनाए गए 147 रन के जवाब में 7 विकेट खोकर 343 रन बना लिए थे। इस स्कोर में टीम ने 82 रन जोड़े और टीम आल आउट हो गई। आस्ट्रेलिया के लिए 152 रन की पारी ट्रेविस हेड ने खेली, जबकि डेविड वार्नर 94 रन, मार्नस लाबुशाने 74 रन और मिचेल स्टार्क 35 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए 3-3 विकेट ओली राबिन्सन और मार्क वुड ने चटकाए, जबकि 2 विकेट क्रिस वोक्स के खाते में गए। एक-एक सफलता जैक लीच और जो रूट को मिली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *