रानी कमलापति स्टेशन में यात्री परेशान, कैसे ढोएं सामान

भोपाल
यात्रियों को माडूलेटेड वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मुहैया कराने का दावा करने वाले रानी कमलापति स्टेशन में ही यात्री जमकर परेशान हो रहे हैं। इसकी वजह यात्रियों के एंट्री के लिए एस्क्लेटर-ट्रैवलेटर लगाए गए हैं, लेकिन एग्जिट के लिए यात्रियों सब-वे से ही बाहर जाना पड़ रहा है। ऐसे में लगेज लेकर स्टेशन से बाहर निकलने में यात्रियों की जमकर फजीहत हो रही है।

सब-वे की यह सुविधा यात्रियों के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। इनमें यात्रियों ने एग्जिट के दौरान होने वाली परेशानी को सबसे बड़ी प्रमुख समस्या बताया है। गौरतलब है कि इन दिनों रानी कमलापति स्टेशन में रोजाना 102 टेÑनों का स्टॉपेज है और12 से 15 हजार  यात्री आवागमन कर रहे हैं। यहां यात्रियों के एंट्री एवं एग्जिट के लिए अलग=अलग सिस्टम जरूर बनाए गए हैं।

स्टेशन आ रहे 70 फीसदी यात्रियों ने बताया कि स्टेशन से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है क्योंकि दोनों सब-वे आसपास ही बने हुए हैं। ऐसे में यात्रियों को पहले लगेज लेकर प्लेटफॉर्म में एक छोर से दूसरे छोर तक फिर प्लेटफॉर्म से बाहर निकलने के लिए सब-वे के अंदर फजीहत करनी पड़ रही है। जब प्लेटफॉर्म में एंट्री के लिए  एस्क्लेटर-ट्रैवलेटर लगाए गए हैं तो एग्जिट के लिए क्यों नहीं। क्या कोई भी यात्री वर्ल्ड क्लास स्टेशन में सिर में बैग रखना या घसीटना पसंद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *