देश के पहले वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की वो 10 खास बातें, स्टेशन को सोलर एनर्जी से जगमग किया गया

भोपाल
देश के पहले वर्ल्ड क्लास स्टेशन हबीबगंज का नाम रानी कमलापति रेलवे स्टेशन कर दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकार्पण करेंगे. इस स्टेशन को पूरी तरह एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार किया गया. इसे  निजी भागीदारी से विकसित किया गया है. इसका मैंटेनेंस भी प्राइवेट कंपनी ही करेगी. यहां लोगों के लिए शानदार वेटिंग लाउंज, सूचना के लिए बड़ी-बड़ी स्क्रीन्स, फूड जोन सहित कई खास बातें होंगी.

इस वर्ल्ड क्लास स्टेशन को सोलर एनर्जी से जगमग किया गया है. खासकर, इस बात पर फोकस किया गया है कि आग जैसी घटनाएं न हों. इसके लिए भी स्टेशन पर खास इंतजाम किए गए हैं. यहां नो-स्मोकिंग जोन में अगर धुआं उठा तो स्प्रिंकलर तुरंत एक्टिव हो जाएगा और पानी आग पर काबू पा लेगा. स्टेशन को इस तरह बनाया गया है कि महज 4 मिनट में भीड़ को बाहर कर दिया जाएगा.

आइए जानते हैं वो 10 बातें जो इसे खास बनाती हैं.

  • वर्ल्ड क्लास कमलापति रेलवे स्टेशन किसी एयरपोर्ट से कम नहीं. हबीबगंज स्टेशन को री-डेवलप कर नया रूप और नया नाम दिया गया. इसमें एयरपोर्ट की तरह ही शॉपिंग, शॉप्स, कैफेटेरिया और एयर कॉन्कोर्स है.
  • कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर 2000 ट्रैवलर्स ट्रेनों का इंतजार कर सकते हैं. एयर कॉन्कोर्स में 900 पैसेंजर्स बैठ सकते हैं. इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इंतजार कर रहे लोग परेशान न हों.
  • इंडियन रेलवे ने यहां 2 सब-वे भी बनाए हैं. इसमें से करीब 1500 लोग गुजर सकते हैं. इसलिए यहां भीड़भाड़ में भी परेशानी नहीं होगी. लोग बिना टकराए और बिना धक्का-मुक्की के आसानी से गुजरेंगे.
  • इस स्टेशन को इस तरह बनाया गया है कि आने-जाने वाले लोगों को परेशानी न हो. एंट्री अलग और एग्जिट अलग होगा. ट्रेन से उतरकर बाहर आने वाले लोग सब-वे का इस्तेमाल करेंगे और सीधे रेलवे स्टेशन से बाहर आ जाएंगे. जबकि, ट्रेन पकड़ने वाले एयर कॉन्कोर का इस्तेमाल कर सीधे ट्रेन पकड़ लेंगे.
  • देश के पहले वर्ल्ड क्लास स्टेशन को 450 करोड़ रुपये में बनाया गया है. इसका एयर कॉन्कोर्स 84 मीटर लंबा और 36 मीटर चौड़ा है. इसलिए लोग आपस में टकराएंगे नहीं.
  • यहां एयरपोर्ट की तरह ही वेटिंग लाउंज तैयार किए गए हैं. ट्रेन की जानकारी देने के लिए बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन्स लगाई गई हैं. लोग वेटिंग लाउंज में बोर न हों इसके लिए उन्हें प्रदेश के टूरिज्म स्पॉट्स और हिस्ट्री की जानकारी दी जाएगी.
  • कमलापति रेलवे स्टेशन देश का पहला 5 स्टार जीईएम रेंटिंग वाला स्टेशन है. इस स्टेशन को लाइट से जगमग करने के लिए सोलर एनर्जी का इस्तेमाल किया जाएगा.
  • ये देश का पहला ग्रीन स्टेशन भी है. यह देश का पहला रेलवे स्टेशन है जो एनएफपीए (राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा अधिनियम) का ध्यान रख रहा है.
  • स्टेशन में यात्रियों की आवाजाही को लेकर भी इस तरीके से व्यवस्थाएं की गई हैं. आपातकालीन स्थिति में 4 मिनट के अंदर पूरा स्टेशन खाली हो सकेगा और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा.
  • यहां 150 से ज्यादा पावर के हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरा लगाए हैं. स्टेशन के अंदर दाखिल होने वाली गाड़ी के नंबर से लेकर आने-जाने वाली सवारियों पर भी नजर रखी जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *