कांग्रेस मनायेगी पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती

रायपुर
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नहेरू की जयंती को बाल-दिवस के रूप में 14 नवम्बर को पूरे उल्लास एवं उत्साह के साथ कांग्रेस द्वारा संगठन के हर स्तर पर समारोहपूर्वक मनाया जायेगा। इस अवसर पर प्रार्थना सभाएं, पं. नेहरू जी की मूर्ति/चित्र पर मार्ल्यापण/पुष्पांजली अर्पित कर, संगोष्ठी गरीब मरीजों में फलों का वितरण एवं शालाओं में बच्चों को मिठाई वितरण आदि कार्यक्रम किया जायेगा। कार्यक्रमों में सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक, प्रत्याशी, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ-विभाग के पदाधिकारियों, कार्यकतार्ओं, नगरीय-निकाय, त्रि-स्तरीय पंचायत राज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित सक्रिय वरिष्ठ कांग्रेसजन भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *