कोरोना से मिली राहत, देश में आज आए 11 हजार नए केस, मौतों की संख्या में बड़ी गिरावट
नई दिल्ली
कोरोना वायरस से आज भारत को थोड़ी राहत मिली है। देश में कोरोना वायरस के करीब 11 हजार नए केस सामने आए हैं और 285 लोगों की मौत हुई है। शनिवार की तुलना में रविवार को कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में बड़ी गिरावट देखने को मिली। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 11271 नए केस आए और इस दौरान 11376 मरीज ठीक भी हुए।
रविवार को जारी लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 के 11,271 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,44,37,307 हुई, वहीं संक्रमण से 285 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,63,530 हो गई है। वहीं, देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 1,35,918 हो गई है।
