लखीमपुर खीरी वाले मंत्री गृह मंत्री के साथ है जनता को क्या न्याय मिलेगा: अखिलेश

लखनऊ
अमित शाह के मंच पर अजय मिश्र टेनी के दिखने पर अखिलेश यादव ने तंज कसा। अखिलेश ने कहा कि जब लखीमपुर खीरी वाले मंत्री गृह मंत्री के साथ है जनता को क्या न्याय मिलेगा। जनता यह सब देख रही है। अखिलेश ने भाजपा सरकार पर हमला साधते हुए कहा कि चाहे जितनी भी रणनीति बना ले। जनता ने भाजपा को हराने का मन बना लिया है।

अखिलेश यादव ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के घटिया निर्माण बताते हुए कहा कि आखिरकार देश की बड़ी कंपनियों को टेंडर क्यों नहीं दिए गए और वही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जैसे बड़े प्रोजेक्ट में भाजपा के सहयोगी व चहेते लोगों को टेंडर दिया गया। भाजपा के मेयर के भाई की कंपनी पर भी सवाल उठाया।

अखिलेश ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कद्दावर और बहादुर नेताओं को ही सपा जॉइन करा रही है। पश्चिम से भाजपा के घुसने का रास्ता बंद कर दिया गया है और पूर्वांचल में राजभर के साथ हुई बड़ी रैली का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पूर्वांचल और पश्चिम दोनों तरफ से भाजपा के जीतने का रास्ता बंद कर दिया है और बीच में हम मौजूद हैं। भाजपा नेता, सभी नेता एक दूसरे को हराने में लगे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *