सीएमडी ने निवेशकों के पैसों पर 26 बार की विदेश यात्रा, खरीदीं महंगी कार, रिमांड पर लेकर एसआईटी कर रही पूछताछ

 वाराणसी 
निवेशकों के धन से नीलगिरी इंफ्रासिटी ग्रुप के सीएमडी ने 26 बार विदेश यात्रा की। उसके साथ पत्नी एवं कंपनी की एमडी रितू सिंह तथा अन्य प्रतिनिधि भी रहे। यह जानकारी मामले शनिवार को एसआईटी की पूछताछ में मिली। कोर्ट के आदेश पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में जांच एजेंसी ने ग्रुप के सीएमडी विकास सिंह और मैनेजर प्रदीप यादव को रिमांड पर लेकर शनिवार को पूरे दिन कई चरणों में पूछताछ की। टीम अभी दो दिन और पूछताछ करेगी। 

जांच टीम ने कुल 100 प्रश्नों की लिस्ट तैयार की थी। हालांकि कई सवालों पर सीएमडी और मैनेजर चुप्पी साधे रहे। पूछताछ में आरोपित सीएमडी ने बताया कि उसने यूरोपीय देशों के अलावा थाइलैंड, मलेशिया और मालद्वीप की यात्रा की हैं, लेकिन वह उद्देश्य बताने में कतराता रहा। पहले तो व्यावसायिक सिलसिले में विदेश यात्रा की बातें कहता रहा। हालांकि वह इसे स्पष्ट नहीं कर सका। एसआईटी के मुताबिक आरोपित निवेशकों के रुपये पर मौज-मस्ती के लिए विदेश यात्रा पर जाते थे। 

सीएमडी के अलावा ग्रुप के अन्य प्रतिनिधियों ने भी करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली है। सीएमडी के साथ प्रदीप यादव की संपत्ति का ब्योरा भी लिया गया। हालांकि दोनों संपत्ति का ब्योरा देने से बचते रहे। जांच टीम का दावा है कि दोनों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *