निष्पक्ष और सुरक्षित वोटिंग के गुर बताएंगे आला अफसर

भोपाल
प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों और एक लोकसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव निष्पक्ष और सुरक्षित हो इसके लिए पुलिस भी कम प्रयास नहीं कर रही है। पुलिस के आला अफसर इन क्षेत्रों के थाना स्टाफ को मतदान के दिन सजगता से ड्यूटी करने के लिए ट्रैनिंग देंगे। ट्रैनिंग देने की शुरुआत निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के थानों से की गई है।  उपचुनाव पूरी तरह से सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस भी मुस्तैद है। इसी क्रम में जिलों के आला अफसरों को कहा गया है कि वे अपने थाना स्टाफ को निष्पक्ष और सुरक्षित मतदान करवाने के लिए जवानों को कुछ टिप्स दें। जिसमें उन्हें बताया जाए कि मतदान के दिन बूथ के आसपास कैसे आचार संहिता का पालन करवाया जाए। इसके अलावा कैसे किसी अप्रिय स्थिति को तत्काल रोका जाए।

 ट्रैनिंग में बताया जाएगा कि मतदान के पूर्व और मतदान के दौरान सक्रियता और सूझबूझ से चुनाव संपन्न कराना पुलिस की पहली प्राथमिकता है, इसलिए ड्यूटी के दौरान पूरे समय सजगता महत्वपूर्ण है। निवाड़ी जिले में एसडीओपी आशुतोष पटेल ने यह ट्रैनिंग दी। इस तरह की ट्रैनिंग बाकी के उपचुनाव वाले क्षेत्रों में भी दी जाएगी। निष्पक्ष मतदान हो और मतदाता निर्भीकता से मतदान कर सकें, आचार संहिता का पालन हो इन्हीं प्राथमिकताओं को आधार में रखकर ट्रैनिंग दी जा रही है। हमारे क्षेत्र के सभी थानों में यह ट्रैनिंग दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *