विश्व फूड डे पर रायपुर के पसंदीदा पकवानों और फूड डेस्टिनेशन के बारे में हुई बात

रायपुर। भारत न सिर्फ अपनी सांस्कृतिक और पारंपरिक विविधता के लिये मशहूर है, बल्कि इसे विविधतापूर्ण खान-पान के लिये भी जाना जाता है। प्रत्येक प्रांत का पारंपरिक व्यंजनों को बनाने का अपना तरीका होता है और उसके लिये अलग-अलग तरह की सामग्रियों का भी इस्तेमाल किया जाता है, जो स्थानीय पकवानों को और भी खास बनाते हैं। इसी तरह रायपुर की भी अपनी एक अनूठी पाककला है। विश्व फूड डे पर एण्डटीवी के कलाकारों ने रायपुर के अपने पसंदीदा स्थानीय पकवानों और खाने-पीने के ठिकानों के बारे में बात की।
श्रेणु पारिख ने कहा कि रायपुर में कई तरह के व्यंजन मिलते हैं, जैसे कि फरा, मुठिया और बफौरी। रायपुर आने के बाद हर किसी को इन व्यंजनों का स्वाद तो जरूर चखना चाहिये। आमट, चीला, बारा, भजिया, साबुदाना की खिचड़ी, खुर्मा, तिलगुड़ और दुबकी कढ़ी इस शहर में बनने वाली कुछ और खास पकवान है। मुझे व्यक्तिगत तौर पर भी रायपुर के पकवान बहुत लुभाते हैं और मैं सभी लोगों को जिंदगी में कम से कम एक बार इनका स्वाद लेने की सलाह दूंगा। सलीम जैदी ने कहा कि मुझे मीठा बहुत पसंद है और छत्तीसगढ़ यहां पर मिलने वाली कई स्वादिष्ट एवं खास मिठाईयों के लिये मशहूर है। पेठा और रखिया बड़ी के साथ ही जलेबी भी यहां पर काफी मशहूर है। यदि आप स्ट्रीट फूड और स्थानीय पकवानों का आनंद उठाना चाहते हैं, तो आपको तेलीबंधा तालाब, नेताजी चैक, सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, राठौर और जयस्तंभ चैक, एमजी मार्ग चैपाटी और शंकर नगर के पंजाबी चाट कॉर्नर पर जरूर जाना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *