गोली मारकर साठ हजार की लूट, पुजारी की हत्या! सड़क दूर्घटना में दो की मौत

 सीवान 
सीवान में बेखौफ अपराधियों ने एक कारोबारी को गोली मार दी और उससे 60 हजार रुपये लूट लिए। घटना बड़हरिया थाना के बड़हरिया-  बहादुरपुर मुख्य मार्ग पर शिवराजपुर गांव में स्थित एक बगीचे के पास की है। घायल कारोबारी की पहचान हो गयी है। वह जिले के कागजी मोहल्ला का रहने वाला  विशाल कुमार (22 वर्ष) है। जानकारी मिली है कि विशाल कुमार बहादुरपुर बाजार से पैसा वसूली करने के बाद बड़हरिया की तरफ आ रहा था। रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने उसे लूटने की नीयत से घेरा। विशाल ने जब विरोध किया तो उसे गोली मार दी। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

दूसरी घटना जिले के दरौंदा के पकवलिया- ढेबर गांव की है। गांव के मंदिर के पुजारी का पानी में शव मिला है। शव मिलने का स्थान मंदिर के पास हीं है। स्थानीय लोग पुजारी की हत्या की आशंका जता रहे हैं। बताया गया है कि तीन दिन पहले पुजारी का कुछ मनचलों से विवाद हआ था। उन लोगों ने पुजारी के साथ मारपीट भी की थी।

इधर सड़क दुर्घटना में दो लोगों के मौत की खबर है। जिले के दरौंदा के कोडारी और बसंतपुर के कन्हौली गांव के निकट हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत की खबर है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनका पहचान नही हो पाई है। उनकी पहचान के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *