दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला सुबह तक रहा जारी

भोपाल
राजधानी में विजयदशमी मनाने के साथ ही शहरवसियों ने मातारानी को विदाई दी। झांकी पंडालों पर पूजन व महाआरती करके दुर्गा जी की प्रतिमाओं को लोडिंग वाहनों में रखकर भक्त प्रेमपुरा, खटलापुरा विसर्जन घाट पर ले गए। ढोल-ढमाकों के साथ मातारानी को विदाई दी गई। महिलाएं जवारे लेकर चल रही थीं तो कुछ मां के भजनों पर नृत्य कर रही थीं। शहर के अन्य विसर्जन घाटों पर देवी प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला सुबह से जारी है। वहीं, देर रात तक 800 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।  सबसे ज्यादा 500 से अधिक प्रतिमाएं भदभदा स्थित प्रेमपुरा घाट पर विसर्जित हुर्इं।  कोरोना के कारण इस बार झांकियों का चल समारोह नहीं निकला। कम लोगों की मौजूदगी में मातारानी को विसर्जन के लिए ले जाया गया। नगर निगम कर्मचारियों ने के्रन व जेसीबी के मदद से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *