शहीद वीर नारायण सम्मान:लखेश्वर निर्णायक मंडल के अध्यक्ष
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति एवं अनसूचित जाति विकास विभाग द्वारा आदिवासी सामाजिक चेतना जागृत करने एवं आदिवासियों के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहित करने हेतु शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस वर्ष इस पुरस्कार हेतु निर्णायक मंडल का गठन किया गया है जिसके अध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल को बनाया गया है। इनके साथ ही निर्णायक मंडल में विधायक विनय भगत,चंदन कश्यप,संतराम नेताम एवं इंद्र शाह मंडावी सहित सचिव राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग को भी सम्मिलित किया गया है।
