महिला चेम्बर ने अनाज मंडी में खेला रास गरबा, प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कॉमर्स भिलाई इकाई की महिला चेम्बर द्वारा माता रानी के चरणों मे रास गरबा का आयोजन किया जा रहा है। यह रास गरबा सुपेला अनाज मंडी के पीछे गार्डन में नवरात्रि के प्रथम दिन से प्रारंभ है। प्रदेश महिला चेम्बर अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा के नेतृत्व में श्रीमती मीनाक्षी टुटेजा ,आभा मिश्रा ,पल्लवी पटेल, प्रेरणा भट्ट,इला गुप्ता, सुनीला अग्रवाल, सविता गुप्ता ने रास गरबा में पहुँचकर भिलाई टीम का उत्साहवर्धन किया व अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

महिला चेम्बर की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती गीता वर्मा व महिला चेम्बर भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती सरोजनी पाणिग्रही के नेतृत्व में आयोजित इस रास गरबा में भिलाई महिला टीम के सभी सदस्य प्रतिदिन परिवार के साथ सामाजिक परिवेश में पारंपरिक वस्त्रों के साथ रास गरबा कर माता रानी की आराधना कर रहे हंै। महिला चेम्बर भिलाई अध्यक्ष श्रीमती सरोजनी पाणिग्रही,कार्यकारी अध्यक्ष गीता वर्मा  के साथ सुमन कनोजे,सविता शर्मा,रश्मि वर्मा, सुनीता सोनी पूजा वर्मा ,शेखर मैम, उदिता दास ,पुष्पलता,  जया साह, विजयलक्ष्मी, राजेश्वरी राव, प्रतिमा, रंजना, ज्योति, फूलोमाधुरी टीना उर्वसी दास, दमयन्ती, फूलो वर्मा  व अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *