अखिलेश यादव ने क्यों किया सपा को 400 सीटें मिलने का दावा, भाजपा को लेकर भी बताई बड़ी सच्चाई

 कानपुर 
यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटे अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सपा का उद्देश्य केवल भाजपा को हराना है। बुंदेलखंड में विजय रथ यात्रा निकाले जाने के दूसरे दिन कानपुर देहात पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ निराशा देखकर ऐसा लगता है कि यूपी के लोग आने वाले विधानसभा चुनावों में हमारी पार्टी को 400 सीटें जिता सकते हैं। हमारी पार्टी का उद्देश्य भाजपा सरकार को हटाना है। 

अखिलेश यादव कानपुर देहात स्थित माती सर्किट हाउस में सुबह पार्टी के स्थानीय नेताओं से अलग अलग मिलकर चुनाव की तैयारियों का निर्देश दे रहे थे। बैठक के दौरान अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का भी संदेश दिया। बुधवार रात सर्किट हाउस में विश्राम के बाद अखिलेश ने सुबह स्थानीय नेताओं से मुलाकात की।

जिलाध्यक्ष समेत तमाम नेताओं और उनके अलग अलग समूहों से चुनावी नब्ज पूछी। अखिलेश ने पार्टी नेताओं से कहा कि यह समय एकजुट होकर चुनाव में लगने का है। किसान, मजदूर, बेरोजगारी के मुद्दों को उन्होंने मुख्य रूप से जनता के बीच रखने की बात कही। इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता में अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने सपा के काम पर बोर्ड लगाए हैं। इनकी नीति समाज को बांटने की है। जनता चुनाव में जवाब देने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *