RSS प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर युवक गिरफ्तार

 संभल 
संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र में एक युवक को सर संघ चालक मोहन भागवत के खिलाफ व्हाट्सएप ग्रुप पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बुधवार को बताया कि चंदौसी थाना क्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक आकाश कुमार ने मंगलवार को तहरीर दी कि गणेश कॉलोनी निवासी विशाल मौर्य ने सर संघ चालक मोहन भागवत के खिलाफ व्हाट्सएप ग्रुप पर अभद्र टिप्पणी की है, जिससे वह आहत हुआ है और उस युवक ने उसके साथ गाली गलौज की। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी युवक विशाल मौर्य को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *