मुंबई के कुर्ला में लगी भीषण आग, 20 मोटरसाइकिल जलकर खाक 

मुंबई
मुंबई के कुर्ला स्थित नेहरू नगर में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। यहां पार्किंग में खड़ी तकरीबन 20 मोटरसाइकिल में आग लग गई है। ये गाड़ियां नेहरू नगर रिहायशी सोसाइटी की पार्किंग में खड़ी थी। जानकारी के अनुसार यह आग आज सुबह लगी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि सभी मोटरसाइकिल आग में जलकर खाक हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *