पुनपुन प्रखंड में 18 तक नाम वापस ले सकेंगे उम्मीदवार

पटना
पंचायत चुनाव के लिए पुनपुन प्रखंड में नामांकन करवा चुके उम्मीदवार 18 अक्तूबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह्र भी आवंटित कर दिया जायेगा. इससे पूर्व 16 अक्तूबर को स्क्रूटनी होगी. यहां तीन नवंबर को मतदान होना है, जबकि मतगणना 13 और 14 नवंबर को होगी.

वहीं बाढ़ प्रखंड में 21 अक्तूबर से नामांकन शुरू हो जायेगा जो 27 अक्तूबर तक चलेगा. स्क्रूटनी 30 अक्तूबर को होगी. एक नवंबर को नाम वापस व इसी दिन चुनाव चिन्ह्र आवंटित होंगे. यहां मतदान 24 को व मतगणना 26 नवंबर व 27 नवंबर को होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *