डीटीई: अब इंजीनियरिंग की च्वाइस फिलिंग 15 तक होगी
भोपाल
तकनीकी शिक्षा विभाग (डीटीई) ने इंजीनियरिंग कालेजों की दूसरे चरण की गत दिनों स्थगित की च्वाइस फिलिंग कल से फिर शुरू कर रहा है। ये च्वाइस फिलिंग पूर्व में तीन हजार विद्यार्थियों से आगे बढेÞगी। पूर्व में च्वाइस फिलिंग करने वाले विद्यार्थियों को दोबारा च्वाइस देने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन वे अपनी च्वाइस में 21-22 अक्टूबर में संशोधन जरूर कर सकते हैं।
अब जेईई मैंस -2021 के आधार पर आवंटन उपरान्त रिक्त रह गई सीटों के आधार पर आवंटन जारी किया जायेगा। अंतिम तिथि को रजिस्ट्रेशन करवाने वाले उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन में सुधार की सुविधा (जो केवल एक के लिये ही रहेगी ) इसलिए विभाग ने असुविधा से बचने के लिये अंतिम तिथि से पूर्व रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए हैं। संशोधित कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन/ निरस्त 13 अक्टूबर, त्रुटि सुधार 14 व 15 अक्टूबर की दोपहर 02 बजे तक, च्वांइस फिलिंग – 10 से 15 अक्टूबर होगी। विभाग 16 अक्टूबर को मेरिट जारी करेगा। 19 अक्टूबर को आवंटन के बाद विद्यार्थी 21 अक्टूबर तक प्रवेश ले पाएंगे। वहीं सीएलसी राउंड में प्रवेश लेने विद्यार्थी 19 से 25 अक्टूबर तक पंजीयन कराएंगे और प्रवेश 24 से 25 अक्टूबर तक लेंगे।
