प्रदेश में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले

भोपाल
 मध्य प्रदेश शासन के राजस्व विभाग मंत्रालय ने 15 तहसीलदार और 429 तहसीलदारों की तबादला सूची जारी कर दी है। अनुप कुमार मुंडा अवर सचिव राजस्व विभाग मध्यप्रदेश शासन के हस्ताक्षर से जारी ट्रांसफर आर्डर में स्पष्ट किया गया है कि सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

राजस्व विभाग से जारी ट्रांसफर आर्डर में बताया गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने मध्यप्रदेश में विधानसभा एवं लोकसभा उप चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाने के कारण दिनांक 4 अक्टूबर 2021 को स्थानांतरण का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग को भेजा था। उक्त प्रस्ताव पर भारत निर्वाचन आयोग का स्वीकृति पत्र प्राप्त हो जाने के बाद स्थानांतरण सूची जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *