दिल्ली: एक भी संक्रमित की मौत नहीं, 44 नए मामले आए सामने 

नई दिल्ली
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली में 44 नए मामले सामने आए, वहीं 15 मरीजों को छुट्टी दी गई। राहत की बात है कि गुरुवार को भी किसी मरीज की मौत कोरोना से नहीं हुई। दिल्ली में अभी तक 1439097 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1413626 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि 25088 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.74 फीसदी है। विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के 383 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में 226 और कोविड केयर सेंटर में 1 मरीज भर्ती है। होम आइसोलेशन में 112 मरीज हैं। दिल्ली में कोरोना की जांच के लिए बुधवार को 64079 टेस्ट हुए जिसमें 0.07 फीसदी मरीज संक्रमित पाए गए। इसमें आरटीपीसीआर से 43698 और रैपिड एंटीजन से 20381 टेस्ट हुए। दिल्ली में अभी तक 28076496 टेस्ट हो चुके हैं। दिल्ली में घटते मामलों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 102 हो गई है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *