यूपी के इन छात्रों के लिए कुछ खास करने जा रहे हैं डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

लखनऊ
उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा शुक्रवार को शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार व मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए सीएसआर से संचालित कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे। इसमें 10 हजार शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए, 2500 सरकारी माध्यमिक स्कूलों में कॅरिअर परामर्श व मार्गदर्शन, माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना, मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट और लखनऊ में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के एक हजार विद्यार्थियों को होम स्टडी टेबल निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में कारपोरेट सेक्टर द्वारा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से यह उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान माध्यमिक शिक्षा का विकास तथा गुणवत्ता संवर्द्धन, विभागीय प्राथमिकताओं, नकल विहीन बोर्ड परीक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी कार्यान्वयन, विद्यार्थियों को कौशल विकास व रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने व शैक्षिक नवाचार के संबंध में विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में  अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला समेत प्रतिष्ठित कॉरपोरेट सेक्टर के प्रतिनिधि और विभिन्न शिक्षाविदों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *