ईरागांव ग्राम पंचायत में मिला है 30 ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन
कांकेर
भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत ईरागांव में 30 ग्रामीणों को विभिन्न पेंशन योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। वृद्धावस्था पेंशन योजना से 14 हितग्राही, विधवा पेंशन से 09, दिव्यांग पेंशन से 05, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से 02 एवं सुखद सहारा पेंशन से 01 हितग्राही को लाभान्वित किया जा रहा है, इनमें ईरागांव के 17 और ग्राम मरदेल के 13 हितग्राही सम्मिलित हैं।
कलेक्टरचन्दन कुमार के निदेर्शानुसार जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वास कुमार ने ग्राम पंचायत ईरागांव के आश्रित गांव मरदेल के पात्र ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से लाभान्वित करने के लिए जांच कराया, जिसमें 30 हितग्राहियों के अतिरिक्त ग्राम मरदेल के दो और हितग्राहियों को पात्र पाया गया है।
