नवरात्रि पर सिद्धिदात्री का महिमा गान सिद्धा समारोह

भोपाल

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा देवी के विविध रूपों को प्रदर्शनकारी कला विधाओं के साथ समवेत करते हुए 7 से 9 अक्टूबर, 2021 तक तीन दिवसीय 'सिद्धा समारोह' का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में देवी के 108 स्वरूपों में से आद्या स्वरूप को भरतनाट्यम शैली में, दुर्गा स्वरूप को गणगौर शैली और कथक शैली एवं जया स्वरूप को बुन्देली एवं समकालीन नृत्य विधाओं पर केन्द्रित कर नृत्य नाटिकाओं के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही देवी के महिमा गान को बुन्देली, बघेली और निमाड़ी बोली में भी संयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम की प्रस्तुति प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से शुरू होगी। कार्यक्रम में दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। समारोह की प्रस्तुति का लाइव प्रसारण संग्रहालय के यूट्यूब चैनल https://youtu.be/zZI5x6xkuqo और फेसबुक पेज https://fb.me/e/1SqWIYEam पर किया जायेगा।

समारोह के पहले दिन 7 अक्टूबर को भोपाल की दीपा श्रीवास्तव और साथियों द्वारा बुन्देली भक्ति गायन एवं भोपाल की मंजूमणि हतवलने और साथियों द्वारा भरतनाट्यम शैली में आद्या नृत्य नाटिका की प्रस्तुति, दूसरे दिन 8 अक्टूबर को भोपाल की शीला त्रिपाठी और साथियों द्वारा बघेली भक्ति गायन एवं बड़वाह के संजय महाजन और साथियों द्वारा गणगौर और कथक शैली में दुर्गा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति और अंतिम दिन 9 अक्टूबर को खण्डवा की सौम्या मंगरोले और साथियों द्वारा निमाड़ी भक्ति गायन एवं भोपाल के योगेंद्र सिंह राजपूत और साथियों द्वारा बुन्देली और समकालीन नृत्य विधाओं में जया नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *