महाधिवक्ता कौरव MP हाईकोर्ट के बने जज
जबलपुर
जबलपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता पुरुषेंद्र कौरव एमपी हाईकोर्ट के जस्टिस नियुक्ति किए गए हैं। उनके नाम की अनुशंसा सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 01 सितंबर को की थी। राष्ट्रपति ने भी इस अनुशंसा पर मंजूरी की मुहर लगा दी। कौरव वर्तमान में मप्र सरकार के महाधिवक्ता थे।
2009 में कौरव सबसे कम 33 वर्ष की उम्र में उप महाधिवक्ता, फिर अतिरिक्त महाधिवक्ता और जून 2017 में पहली बार महाधिवक्ता बनाए गए। उस समय शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने तत्कालीन एजी रवीश अग्रवाल का इस्तीफा मंजूर करने के बाद कौरव को दिल्ली से वापस बुलाकर यह जिम्मा सौंपा था। वे शुक्रवार सुबह 10:30 बजे पदभार ग्रहण करेंगे। खास बात है कि वह सबसे कम उम्र के हाईकोर्ट न्यायाधीश हैं। उल्लेखनीय है कि कौरव का नाम न्यायाधीश पैनल के लिए 5 मई 2019 को भेजा गया था।
