11 को भोपाल कोर्ट में लगेगी लोक अदालत

भोपाल
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 11 सितंबर को भोपाल की जिला एवं सत्र न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आपसी समहति से केसों का निराकरण किया जाएगा। इसके लिए पक्षकारों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। नेशनल लोक अदालत में सिविल, आपराधिक, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के क्लेम प्रकरण, एनआइ एक्ट के डिसआनर प्रकरण, पारिवारिक, वैवाहिक मामले, श्रम विवाद, विद्युत संबंधित इत्यादि प्रकृति के लंबित मामलों के प्रकरणों में दोनों पक्षों की आपसी सहमति के आधार पर निराकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *