बीयू 10 अक्टूबर तक जमा कराएगा एग्जाम फार्म
भोपाल
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की जून-जुलाई में हुई परीक्षा देने से वंचित छात्र दूसरे और विशेष पीजी स्तर दूसरे व चौथे सेमेस्टर के अलावा पीजी डिप्लोमा और अन्य डिप्लोमा कोर्सेस, एमबीए सीबीसीएस दूसरे व चौथे सेमेस्टर के परीक्षा फार्म दस अक्टूबर तक जमा होंगे। ऐसे छात्र जो पूर्व की परीक्षाओं में आवेदन जमा नहीं कर पाए थे। उन्हें भी परीक्षा में शामिल होने फार्म जमा कर परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। प्रदेश के सभी बीयू अपने कार्यक्रम के हिसाब से इसे आयोजित करेंगे। सभी परीक्षाओं के रिजल्ट भी जल्द घोषित किए जाएंगे।
