बस्तर के डिप्टी कलेक्टर गबेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बिलासपुर
बिलासपुर में तहसीलदार के पद पर रहते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले बस्तर के डिप्टी कलेक्टर नारायण गबेल के खिलाफ एसीबी ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।

बताया जाता है के नारायण गबेल ने बिलासपुर मेंं तहसीलदार के पद पर रहते हुए नारायण गबेल ने अपनी नौकरी के आठ वर्षों के दौरान करोड़ों की चल-अचल संपत्ती अर्जित की। गबेल के खिलाफ में 5 महीने जाँच चली एसीबी को गबेल के खिलाफ कई शिकायते मिली थी। उनके खिलाफ प्रशासनिक तौर पर गड़बड़ी को लेकर कई शिकायत कलेक्टर को भी प्राप्त व सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दी गई थी। वर्तमान में गबेल का तबादला बिलासपुर जिले से बीजापुर किया गया है।
नारायण गबेल करीब 7 साल तक बिलासपुर में तहसीलदार के पद पदस्थ थे और ही में उनको पदोन्नत करते हुए डिप्टी कलेक्टर के पद पर जगदलपुर पदस्थ किया गया था। बताया जाता है कि नारायण गबेल का सरिता विहार में स्वंश के नाम पर आलीशान मकान है और आलीशान गाडिय़ां हैं। एसीबी की टीम को जाँच के दौरान ग्राम गिधौरी करतला जिला कोरबा में रकबा 0.275,0.239, 0.773,0.219,0.020 हेक्टेयर जमीन खरीदने की जानकारी मिली थी जिसकी कीमत 25 लाख रुपए की थी व वही सरिता विहार में आलीशान मकान की जानकारी मिली थी तो वही खुद व साले के नाम पर 3 लक्जरी कार व 1 बाइक की जानकारी मिली थी।
जेवरात बीमा एफडी व 70 लाख निवेश एसीबी टीम को जांच में पता चला था कि गबेल ने स्वर्ण व रजत आभूषण बैक बीमा सावधि शेयर व म्यूचयल फंड में 70 लाख का निवेश कर रखा है इसके साथ ही परिजनों व मित्रों के नाम पर भी सम्प्पति खरीदने की जानकारी भी मिली थी जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। गबेल के खिलाफ एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 -1 व 13-2 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *