राज्यपाल पटेल दो दिनों के प्रवास पर राज्यपाल आएंगे अमरकंटक

अनूपपुर
मप्र के राज्यपाल मंगुभाई पटेल आगामी ६ और ७ अक्टूबर को दो दिवसीय यात्रा पर अनूपपुर पहुंचेंगे। जहां अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय लालपुर में प्रस्तावित स्वास्थ्य विभाग की सिलकसेन और एनीमिया पर आयोजित विशेष प्रस्तीकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में जिले में सिकलसेल और एनीमिया को लेकर विश्वविद्यालय, जन स्वास्थ्य सहयोग संस्थान और नेशनल टास्क लेवल पर किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की जाएगी। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित प्लांटेशन कार्यक्रम में शामिल होकर पर्यावरण को संरक्षित पौधारोपण भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहीमूलक कार्यक्रम भी शामिल हैं। कलेक्टर सोनिया मीणा ने बताया कि राज्यपाल ६ अक्टूबर की शाम ५-६ बजे विश्वविद्यालय प्रांगण के हेलीपैड पर उतरेंगे। जहां रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद ७ अक्टूबर की सुबह ७ बजे नर्मदा दर्शन अमरकंटक के लिए प्रस्थान करेंगे और दर्शन से वापसी उपरांत विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर भोजन के बाद वे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। हालांकि कलेक्टर ने बताया कि राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम की मिनट टू मिनट कार्यक्रम अभी भोपाल से नहंी उपलब्ध हुए हैं। लेकिन इन प्रस्तावित कार्यक्रमों के तहत तैयारी की जा रही है, जो लगभग १.३०-२ घंटे के बीच का होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *