तेजस की शूटिंग पर कंगना से मिले वायु सेना के आॅफिसर्स

एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अपनी अपकमिंग फिल्म तेजस की शूटिंग के दौरान वायु सेना के आॅफिसर्स से मुलाकात की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोज शेयर की जहां उनकी टीम शूटिंग कर रही है। उन्होंने लिखा कि, जब हम अपनी फिल्म तेजस की शूटिंग कर रहे थे उसी हैंगर में वायु सेना के असली अधिकारी और सैनिक उतरे तो मेरी हीरोगिरी पूरी तरह से फैनगिरी में बदल गई… वह मेरी इस अपकमिंग फिल्म के बारे में पहले से ही जानते थे और इसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं। यह छोटी सी मुलाकात बेहद सुखद और एक्साइटमेंट वाली थी। जय हिंद। इस फिल्म को सर्वेश मेवारा ने लिखा है और अब डायरेक्ट भी कर रहे हैं। इस फिल्म में कंगना आईएएफआॅफिसर तेजस गिल के रोल में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *