सोयाबीन की कटाई के लिए जा रहे थे मजदूर, ट्रक की टक्कर में दो की मौत

 अमझेरा
 धार जिले के अमझेरा-मनावर मार्ग पर रविवार सुबह 7 बजे एक पिकअप वाहन और ट्रक की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत हो गई और 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शीतला मात मंदिर के पास हुआ। इन दिनों क्षेत्र में सोयाबीन की कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है, अल सुबह से ही वाहन मजदूरों को लेकर खेतों की ओर निकलते हैं। जानकारी के अनुसार मनावर की और से मजदूरों से भरा पिकअप वाहन आ रहा था वहीं अमझेरा से मनावर की ओर जा रहे ट्रक से उसकी भिंडत हो गई। भिंडत होते है पिकअप मे बैठे मजदूर गिर गए।

भिंडत में मौके पर ही दो मजदूरों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद सडक पर जाम लग गया। घटना की जानकारी लगते है अमझेरा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों और मृतकों को सामुदायिक स्वास्थ केद्र अमझेरा भेजा गया। मार्ग पर लगे जाम को खुलवाकर आवागमन शुरू किया। घटना मे 4 लोग गंभीर घायल हो गए जिनका प्राथमिक उपचार कर धार रेफर किया गया। वहीं बाकी घायलों का अमझेरा में ही उपचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *