नगर निगम अपने खाली खजाने को भरने घर-घर जाकर करेगा वसूली

भोपाल
नगर निगम अपने खाली खजाने को भरने के लिए बकायादारों पर लगातार शिकंजा सकता जा रहा है। अभी तक टैक्स जमा करने पर जहां विशेष छूट दी जा रही थी। वहीं अब निगम ने घर-घर जाकर वसूली करने का निर्णय लिया है। इस काम की जिम्मेदारी संबंधित जोनल अधिकारियों और वार्ड प्रभारियों को सौंपी गई है।

निगम ने उन बकायादारों की जोनवार सूची तैयार की है। जिन्होंने अब तक टैक्स जमा नहीं किया है। निगम ने अपने कर्मचारियों को टैक्स जमा कराने के लिए पीओएस मशीनें मुहैया कराई। ताकि कर्मचारी बकायदारों के घर जाकर उनसे टैक्स जमा करवा सकें। निगमायुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी ने निगमकर्मियों से बकायादारों के प्रकरणों का ठीक से परीक्षण करने का कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *