यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना, BJP को ‘सिखाएगी सबक’ 

 लखनऊ 
 शिवसेना ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। पार्टी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा,'शिवसेना प्रदेश की आवाज बन जनता के बीच जायेगी, शिवसेना सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारकर बीजेपी को सबक सिखाएगी।'

शिवसेना ने कहा, 'प्रदेश में जंगल राज है। चिकित्सा व्यवस्था का बुरा हाल है। स्कूल मनमानी फीस वसूल रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी स्कूलों में 15 फीसदी फीस माफ नहीं हुई। बेरोजगारी और महंगाई का अंबार है। नौजवान पलायन कर रहे हैं। किसानों, ब्राह्मणों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। शिवसेना प्रदेश की आवाज बन जनता के बीच जाएगी और सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर बीजेपी को सबक सिखाएगी।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *