यूपी के इन 16 और जिलों में लगेगी सीटी स्कैन मशीन, होगी फ्री जांच

 लखनऊ 
सिर की बीमारी व चोट लगे मरीजों को और बेहतर इलाज मिलने की आस जगी है। प्रदेश के 16 और जिलों में सिटी स्कैन मशीन लगाई जाएगी। इससे मरीजों की समय पर जांच हो सकेगी। साल के अंत तक सुविधा मरीजों को मिलेगी। अभी प्रदेश के 48 जिलों में सिटी स्कैन मशीन लगाई गई है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर जिला अस्पतालों में मशीन का संचालन हो रहा है। यह जांच पूरी तरह से मुफ्त हो रही है। इससे मरीजों को काफी राहत मिली है। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. वेद व्रत सिंह के मुताबिक 16 जिलों में प्राथमिकता के तौर पर सीटी स्कैन मशीन लगाने की कवायद चल रही है। कई अस्पतालों में तो हॉल का निर्माण कार्य आखिरी दौर में है।

समय पर मिलेगा इलाज

महानिदेशक के मुताबिक सिर में लगी चोट की समय पर पहचान जरूरी है। इससे इलाज में आसानी होती है। वहीं सिर के ट्यूमर आदि की पहचान समय से जरूरी है। इससे सटीक इलाज मुमकिन है। बड़े जिलों में प्राथमिक के आधार पर मशीन लगाई जा रही है। जल्द ही बाकी जिलों में भी मशीन लगाने की कवायद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *