मुंबई में महिला से रेप, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, हालत नाजुक

मुंबई
देश की आर्थिक राजधानी (Mumbai Rape News) में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यह केस बिल्कुल दिल्ली के निर्भया कांड जैसा है। मुंबई के साकीनाका इलाके में एक 30 साल की महिला के साथ बलात्कार किया गया। आरोपी ने हैवानियत दिखाते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी, जिसकी वजह से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

एक आरोपी गिरफ्तार
महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा सुरक्षित माने जाने वाले शहर मुंबई में अब महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित होती जा रही हैं। साकीनाका रेप केस में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस बात का भी शक है कि इस घटना में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल इस दिशा में जांच शुरू है। यह घटना साकीनाका के खैरानी रोड की बताई जा रही है।

मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारी
हालात की गंभीरता और गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के मद्देनजर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ स्थानीय पुलिस स्टेशन में डेरा डाला हुआ है। ताकि किसी भी प्रकार से हालात बेकाबू ना हो और कोई भी अप्रिय घटना ना होने पाए। गिरफ्तार आरोपी के ऊपर आईपीसी की धारा 307, 376, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खून से लथपथ सड़क पर पड़ी थी पीड़िता
पुलिस के मुताबिक उन्हें गुरुवार देर रात तकरीबन 3:30 बजे कंट्रोल रूम में कॉल आया था कि एक महिला साकीनाका के खैरानी रोड पर बेहोश पड़ी है और खून से लथपथ है। सूचना के तुरंत बाद साकीनाका पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता मुंबई के राजावाडी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां महिला का इलाज चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *