प्रदेश भाजपा प्रभारी ने साइबर योद्धाओं को किया संबोधित

भोपाल
भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा है कि भारत में कट्टरपंथी इस्लाम के नाम की कोई जगह नहीं है। जो लोग इसे हिन्दू मुस्लिम का मुद्दा बना रहे हैं वे देश के दुश्मन हैं। उग्रवाद कहीं भी नहीं चलेगा, इसे हम सबको खत्म करना होगा। मोहम्मद गौरी, औरंगजेब, बाबर जैसी विचारधारा हमेशा भारत का विरोध करती रहेगी। कट्टरपंथी इस्लाम कभी भी विविधता को समाहित नहीं कर सकता। हम बाबर और औरंगजेब का विरोध करते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि हम मुसलमान का विरोध करते हैं।

कोई बाबर के नाम पर रोड और औरंगजेब के नाम पर तालाब बनाना चाहते हैं तो ऐसा नहीं चलेगा। प्रदेश प्रभारी राव ने ये बातें गुरुवार को समन्वय भवन में साइबर योद्धाओं को संबोधित करते कहीं। कट्टर इस्लाम का राजनीतिक उदय और भारत की सुरक्षा को चुनौती विषय पर संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में जितने भी मुसलमान हैं उनके अंदर कट्टरपंथी के खिलाफ बात आनी चाहिए क्योंकि जो उन्हें यहां मिला है वह वहां उनसे छीना जा रहा है। कट्टरपंथी इस्लाम के प्रति सभी लोगों को सचेत होना चाहिए क्योंकि यह राष्ट्र के लिए चुनौती है।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि जो कट्टरपंथी हमारी संस्कृति पर हमला बोले, उसका डटकर मुकाबला करने के लिए तैयार रहें। यह सोशल युद्ध है और साइबर योद्धा सोशल मीडिया पर करारा जवाब दें। शर्मा ने कहा कि आज पीएफआई जैसे संगठन देश को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में ऐसे संगठन चिंता का विषय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *