अन्न उत्सव पर शेष हितग्राहियों को भी मिलेगा बैग में खाद्यान्न: प्रमुख सचिव किदवई

भोपाल

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में पात्र हितग्राहियों को मंगलवार को नि:शुल्क खादद्यान्न का वितरण किया जाएगा। प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक उपभोक्ता संरक्षण फैज़ अहमद किदवई ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत सम्मिलित पात्र परिवारों को रियायती दर की राशन सामग्री शासकीय कर्मचारियों की उपस्थिति में सुनिश्चित करने एवं उचित मूल्य दुकान स्तर पर पर्याप्त मॉनिटरिंग के लिए प्रतिमाह अन्‍न उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अन्न उत्सव का आयोजन पूरे प्रदेश में एक साथ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अगस्त माह में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी वर्चुअली शामिल हुए थे। स्थानीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति में 7 सितंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में अगस्त में आयोजित खाद्यान्न वितरण शेष हितग्राहियों को दस किलो की थैली में खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *