पांच सरकारी विभागों के लिए पीएससी और पीईबी के जरिए होंगी भर्तियां

भोपाल
प्रदेश के बेरोजगार युवा इंजीनियरों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार पीएससी और प्रोफेशल एग्जामिनेश बोर्ड के जरिए प्रदेश में 2442  पदों पर भर्ती करने जा रही है। यह भर्ती सहायक यंत्री सिविल एवं विद्युत यांत्रिकी तथा उपयंत्री सिविल एवं विद्युत यांत्रिकी के पदों पर की जाएंगी। पीएससी के जरिए अगले माह भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग को इन सभी भर्तियों के लिए कोआर्डीनेशन की जिम्मेदारी दी गई है। पीएससी के जरिए सहायक यंत्रियों के पदों पर भर्ती के लिए लोक निर्माण विभाग ने 45 सिविल और 28 विद्युत यांत्रिकी, जल संसाधन विभाग ने सिविल के 180 और विद्युत यांत्रिकी के सात, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने  सिविल के 33 और विद्युत यांत्रिकी के पांच, नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने सिविल के 65 और विद्युत यांत्रिकी के 22, मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी ने सिविल  के 13 पदों, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सिविल के 139 पदों पर भर्ती के लिए मांग भेजी थी। पीएससी इसमें से 487 पदों के लिए भर्ती करवा रही है। इसमें सहायक यंत्री सिविल के 446, सहायक यंत्री विद्युत यांत्रिकी के 36 और सहायक यंत्री यांत्रिकी के पांच इस तरह कुल 487 पदों पर भर्ती की जा रही है। पीएससी की परीक्षा 22 मई को भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में आयोजित की जाएगी।

 प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा इन्हीं पांच विभागों में सहायक यंत्रियों के 1955 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसमें लोक निर्माण विभाग में 52, जलसंसाधन विभाग मेें 746, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 373, मध्यप्रदेश जल निगम में 71,  नगरीय विकास एवं आवास विभाग में 161, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 552 इस तरह कुल 1955 पदों पर भर्तियां होना है। ये सभी परीक्षाएं संयुक्त चयन प्रणाली के द्वारा की जाएगी। संयुक्त भर्ती प्रक्रिया करने से आवेदकों को भी सुविधा होगी और विभाग एवं चयन एजेंसी भी समयसीमा में भर्ती कर सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *