पूर्व राज्यपाल अजीज कुर्रेशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
लखनऊ
उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुर्रेशी के खिलाफ उनके ही राज्य में राजद्रोह का मुक़दमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व राज्यपाल ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी जिसके बाद एक शिकायत मिलने पर एफआईआई दर्ज की गई है। हालाँकि पूर्व राज्यपाल कुरैशी का कहना है कि मुझे राजनीतिक नुकसान पहुँचाने और जनता को गुमराह करने के लिए मेरे शब्दों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने रामपुर जिले के सिविल लाइंस थाने में उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुर्रेशी एफआईआर दर्ज करवाई है। शिकायत में भाजपा नेता ने कहा कि पूर्व राज्यपाल सपा नेता पूर्व मंत्री आजम खान और उनकी पत्नी रामपुर विधायक तंजीम फातिमा से मिले गए थे। एफआईआर में सक्सेना ने कि इस मुलाकात के दौरान पूर्व राज्यपाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुआई वाली सरकार की तुलना शैतान और खून चूसने वाले राक्षस से की थी।
भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने अपनी शिकायत में कहा कि पूर्व राज्यपाल का अमर्यादित बयान दो समुदायों में तनाव पैदा कर सकता है और सांप्रदायिक दंगा भी भड़का सकता है। भाजपा नेता की शिकायत पर उत्तरप्रदेश पुलिस ने अपने ही राज्य के पूर्व राज्यपाल के खिलाफ राजद्रोह (124 ए) , धर्म व जातियों के बीच वैमनस्य बढ़ाने के आरोप में धारा 153 ए , राष्ट्रीय एकता और अखंडता के खिलाफ बयान को लेकर धारा 153 बी , जनता के बीच भ्रम और दशहत फ़ैलाने के आरोप में धारा 505 (1) बी के तहत मुक़दमा दर्ज किया है।
उधर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज होने के बाद पूर्व राज्यपाल अजीज कुर्रेशी ने कहा कि राजनीतिक रूप से नुकसान पहुँचाने और जनता को गुमराह करने के लिए मेरे शब्दों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। मैंने कहा था कि पहले के दिनों में आज की तरह इतने अत्याचार नहीं हुए। मैंने किसी के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की।
