PWD के प्रभारी निलंबित, PWD मंत्री से शिकायत के बाद गिरी गाज

बिलासपुर

बिलासपुर लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रभारी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर केआर गंगेश्री को निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर कार्यों में लापरवाही और अत्यधिक भुगतान का आरोप है। PWD के अपर सचिव केके भुआर्य ने उनके निलंबन के आदेश जारी किए हैं। साथ ही उन्हें बस्तर मुख्यालय से अटैच किया गया है।

शासन की ओर से सोमवार को जारी आदेश में कहा गया है कि मई 2020 से जनवरी 2021 तक गैर अनुबंध में अत्यधिक व्यय कर अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही और शिथिलता बरती है। इसके चलते प्रभारी कार्यपालन अधिकारी केआर गंगेश्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ PWD मंत्री ताम्रध्वज साहू को शिकायत मिली थी। जिसके बाद यह कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *